जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर मे उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को पीटीईटी का परिणाम जारी कर दिया है।पीटीईटी मे टॉपर रहे विद्यार्थियों को मंत्री ने फोन कर बधाई दी। पीटीईटी का रिजल्ट इस बार 28 फिसदी रहा है। बता दे, राजस्थान में बीएड कॉलेजों की 1,45,000 सीटों पर प्रवेश के लिए हुई पीटीईटी परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने परीक्षा का परिणाम जारी किया और टॉप रहे पांच विद्यार्थियों को फोन कर बधाई दी। मंत्री भाटी ने बताया कि पीटीईटी के लिए कुल 6,03,601 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया था। जबकि 5,33,324 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इनमें से 3,75,830 विद्यार्थियों ने दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए और 1,57,494 विद्यार्थियों ने चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा दी। इस बार परीक्षा परिणाम करीब 28 फीसदी रहा है। मंत्री ने बताया कि दो वर्षीय बीएड आर्ट्स में जालोर की कंचन कंवर, विज्ञान में झालावाड़ के साहिल खान, कॉमर्स में बीकानेर की साक्षी पुरी ने टॉप किया है। जबकि चार वर्षीय पाठ्यक्रम आर्ट्स में बाड़मेर के नवीन थोरी और विज्ञान में बाड़मेर के ही कंवर राज सिंह चौधरी टॉपर रहे हैं। मंत्री भाटी ने टॉप करने वाले पांचों विद्यार्थियों को फोन कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार उच्च शिक्षा को लगातार बढ़ावा दे रही है और इसी क्रम में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नए कॉलेज भी खोले जा रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ