झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

भील समाज के राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के तत्वाधान में  झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के गांव मवासा में लूट के बाद हत्या मामले में गिरफ्तारी नही होने से आक्रोशित भील समाज के लोगों ने पुलिस थाना जावर का घेराव किया।आश्वासन के बाद घेराव खत्म किया ।  जिला संगठन मंत्री गुजरात सिह भील ने बताया कि 16 अगस्त को जावर थाना क्षेत्र के मवासा गांव में मोर सिंह भील लूटपाट के बाद अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी । इसके विरोध में भील समाज के लोगों में जावर थाना परिसर में पहुंचकर थाने का घेराव किया । इस पर उपखंड अधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे । समाज के लोगो में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन को 12 दिन का समय दिया । इसके बाद समाज द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा । इस मोके पर झालावाड़ से छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद भील, जिला संगठन मंत्री गुजरात सिंह, जनपद रामकिशन भील, जिलाध्यक्ष जमनालाल भील, धनसिंह सरपंच, धारूसिंह, भगवान, राजाराम भील, रामकल्याण, तेजमल भील, हरकचंद, हुकुम सिंह, कंवर लाल भील, ऊँकार लाल, मोहन लाल, संजय, गोपाल, शंकर लाल, इंद्र सिंह, देशराज, हरिसिंह, रोडूलाल, दिनेश, फूलसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।