हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।

अभियान के तहत केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सत्यापन समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को हनुमानगढ़ टाऊन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में हुआ। बैठक में हनुमानगढ़ विधानसभा के सभी पांचों मण्डलों के पदाधिकारियों व शक्ति केन्द्र संयोजकों ने भाग लिया।  मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र  पूनियां, जिला संगठन प्रभारी विजय आचार्य व जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई थे। प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के ‘सशक्त मण्डल’ अभियान के तहत भाजपा मण्डल, शक्ति केन्द्र व बूथ सरंचना को सुदृढ करने का कार्य करना है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त किये गये मण्डल प्रवासी अपने-अपने मण्डल के अध्यक्ष से मिलकर मण्डल की मजबूती के साथ-साथ शक्ति केन्द्रों, सक्रिय बूथ समितियों व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का कार्य प्रमुखता से करें। उन्होंने दिसम्बर माह से पहले-पहले कार्य का विभाजन उचित तरीके से करते हुए सभी बूथों पर अध्यक्षों व सक्रिय समितियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिये। जिला संगठन प्रभारी विजय आचार्य ने कहा कि भाजपा विचारधारा की पार्टी है। शीर्ष नेतृत्व का उद्देश्य है कि पार्टी में वैचारिक पुष्टता बढ़े और कार्यकर्ताओं का निरंतर विकास हो। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है। इसके लिए उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई की प्रशंसा करते हुए जिले में पार्टी को अजेय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के भी निर्देश दिये।भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की सोच है कि भविष्य में पार्टी गतिविधियों का केन्द्र जिलास्तर की बजाय मण्डलस्तर रहें। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मण्डल को मजबूत बनाते हुए बूथ समितियों को सक्रिय बनाना है। उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्षों को निर्देश दिये कि पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाकर उन्हें अहम जिम्मेवारियां सौंपी जायें। विश्नोई ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ‘आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे नये भारत’ की कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

बैठक में जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़ द्वारा सभी मण्डल अध्यक्षों व प्रवासियों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी की गई डायरी का वितरण किया गया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण, जिला महामंत्री लेखराम जोशी, अमित सहू, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, पवन श्रीवास्तव, जसपाल सिंह, विजय झाझडा, भरत गोदारा, प्रवासी संजय जिंदल, महावीर महलां, गुरविन्द्र मान, पंकज गोदारा, दौलतराम मूंढ, मण्डल महामंत्री नितिन बंसल, संजय सैन, बलदेव सिकलीगर, मनप्रीत सैनी सहित विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारी व शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।