उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 के ईंटो का खेत गांव में डीएसटी और गोगुंदा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 150 अवैध भांग के पौधों की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर जाब्ते के साथ अवैध भांग की खेती करते हुए आरोपी मोती लाल पिता बदा राम गरासिया को गिरफ्तार किया गया। अवैध भांग के पौधों का थाने लाकर वजन करने पर कुल वजन 90 किलो पाया गया। जिसकी कीमत 9 से 10 लाख रूपये बताई जा रही है। मोती लाल ने अपने घर के पास खेत में मक्के की फसल के साथ अवैध भांग के पौधे लगा रखे थे। साथ ही कांटो से पूरे खेत की बाड़ कर रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। कार्रवाई टीम में हैड कॉन्स्टेबल विजेश कुमार,योगेश्वर सिंह,कॉन्स्टेबल भवानी सिंह, सांवला राम,प्रदीप कुमार,ओम प्रकाश विश्नोई शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ