उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर पुलिस के जिला विशेष दल (डीएसटी) ने बडी कार्यवाही करते हुए संभाग के कुख्यात अपराधी सज्जाद सराडी को अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसटी प्रभारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि सज्जाद सराडी उर्फ सज्जाद खान पिता बेहराम खान उम्र 49 वर्ष निवासी सराडा हाल सवीना को गिरफ्तार कर सवीना पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस के जिला विशेष दल के सदस्यों ने सज्जाद सराड़ी से अवैध पिस्टल के साथ 5 जिंदा कारतूस बरामद किये है। अब सवीना थाना पुलिस जांच में जुट गयी है। गौरतलब है कि सज्जाद सराड़ी उदयपुर संभाग का कुख्यात अपराधी हैं। सवीना थाने में हत्या के प्रयास के मामलो में वांछित होने के साथ ही 30 से अधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन है। डीएसटी टीम में हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह, विक्रम सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेश कुमार, प्रहलाद, कांस्टेबल अनिल पुनिया, सीताराम, रामनिवास, उपेंद्र, फिरोज खान शामिल थे।


0 टिप्पणियाँ