झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के पिड़ावा चिकित्सालय में फैली अव्यवस्थाओ की शिकायतों के बीच सीएमएचओ ने बुधवार को चिकित्सालय का निरिक्षण किया और भारी अव्यवस्थाए देख कार्मिको को जमकर लताड़ लगाई।
सीएमएचओ डॉ साजिद खान के चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान जननी सुरक्षा वार्ड में AC व एलईडी बन्द मिली। इंडोर में सफाई की हालत खराब थी, जगह जगह गंदगी पड़ी हुई थी। इंडोर के 35 बेड पर डेढ़ सौ मरीज भर्ती थे।शोचालय की हालत खराब थी। डायलिसिस वार्ड में गंदगी मिली। जनरेटर भी खराब मिला। सोनोग्राफी भी बन्द थी। अस्पताल में ईसीजी मशीन खराब मिली। इस दौरान लोगो ने कर्मचारियों के नदारद रहने व रात में सोए रहने की शिकायत की।जिसके बाद सीएमएचओ ने अव्यवस्था पर चिकित्सको व कार्मिको को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने अस्पताल में जिले से दस बेड ओर लगाने, सोनोग्राफी शुरू करने, सफाई व्यवस्था प्रभारी बदलने, चिकित्सको से बिना सीएमएचओ स्वीकृति के अवकाश पर नही जाने, अन्य चिकित्सा कर्मियों को बीसीएमएचओ की स्वीकृति लेकर ही अवकाश पर जाने के निर्देश दिए।


0 टिप्पणियाँ