झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
कांग्रेस की सरकार द्वारा झालावाड़ जिले के पांच नगर निकायों हेतु 31 पार्षदों को मनोनीत किया गया है। झालावाड़ नगर परिषद में भी 7 मनोनीत पार्षद नियुक्त हुए हैं। जिन्हें बुधवार को झालावाड़ एसडीएम मोहम्मद जुनैद ने उपखंड कार्यालय में शपथ दिलाई और नगरी निकाय के विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। नगर परिषद झालावाड़ में प्रदेश सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ओम पाठक, चेतन नरवाल, नमन जैन, संजीव वर्मा सहित कुल 7 पार्षदों को मनोनीत किया गया है। सभी ने आज उपखंड कार्यालय में शपथ ग्रहण कर अपना पदभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने उनके आवास पर सभी मनोनीत पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित कर बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने कहा कि पार्टी में बेहतर सेवाओ को देखते हुए इन्हें पार्षद मनोनीत किया गया है आगामी 2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सवारी पार्षदों को भी निर्देश दिए गए हैं और प्रशासन शहरों के संग अभियान के माध्यम से शहर के नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और पट्टा वितरण के अभियान को बृहद रूप देकर नागरिकों को सहूलियत दी जाएगी।


0 टिप्पणियाँ