नागौर से शबीक उस्मानी की रिपोर्ट।

पुलिस निरीक्षक आडियो वायरल मामले के जांच शुरू हो गई है । मामले में जांच अधिकारी गुरुवार सुबह जयपुर से नागौर पहुंचे। सदर थाने पहुंचे विजिलेंस के एएसपी सतीश यादव ने सदर थाने के उन कार्मिकों के बयान दर्ज किए जो कि तस्कर गणेश बेनिवाल को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हुई फायरिंगके समय जाब्ते मे शामिल थे।जांच अधिकारी सतीश यादव ने तस्कर एव हाथियार तस्कर  गणेश बेनिवाल की मौजूदगी मे पुलिस पर फायरिग और गिरफ्तारी तक के पुरे घटनाक्रम के बारे जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए। आसूचना अधिकारी भंवर के साथ तस्कर गणेश के सम्बन्धो, पुलिस पर दो बार फायरिग के मामले के साथ अन्य पुलिसकर्मियो के साथ गणेश और अन्य तस्करो से सम्बधों की जांच की जा रही है। थाने के कई पुलिस कर्मिकों के सीडीआर भी निकलवाई जा रही है ताकि उसके आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा सके। मादक पदार्थों के तस्कर गणेश बेनीवाल की गिरफ्तारी के बाद  वायरल हुए 4 ऑडियो की बातचीत की बिंदुवार पड़ताल की जा रही है । निलंबित निरीक्षक अंजू कुमारी और सस्पेंस में कांस्टेबल भंवर लाल के बीच हुई बातचीत के तीन ऑडियो के साथ एक वायरल ऑडियो में निलंबित कांस्टेबल भंवरलाल और पूर्व सदर सीआई वर्तमान मे झालावाड के अकलेरा थानधिकारी नंदकिशोर वर्मा को फायरिंग मामले में हुई बातचीत पर भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेशो के बाद निरीक्षक नंद वर्मा निरीक्षक अंजू कुमारी और कांस्टेबल भंवर, तीनो को निलंबित कर दिया गया है।