बारां से बृजेश कलवार।

बारां मे गुरुवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन सातवें वेतन आयोग का एरियर एकमुश्त दिए जाने के संबंध में सभापति और नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के अध्यक्ष धनराज आर्य ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नेताओं के बीच सातवें वेतनमान का एरियर 4 किस्तों में प्रति 2 माह के अंदर भुगतान करवाए जाने का समझौता हुआ था |

एक किस्त का भुगतान उसी समय कर दिया गया था एवं शेष 3 किस्तें बकाया चल रही है। पूर्व समझौते की दिनांक के अनुसार 4 किस्तों का समय पूर्ण हो चुका है किंतु एरियर की किस्तों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसको लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारियों ने 3 किस्तों का भुगतान शीघ्रता से एक साथ करवाने की व्यवस्था एवं साथ में बकाया चल रहे समर्पित अवकाश का नगद भुगतान, दीपावली बोनस का नगद भुगतान, वर्दी का नगद भुगतान एवं कोविड-19 के समय वेतन से काटी गई राशि का भुगतान शीघ्र करवाये जाने को लेकर आयुक्त,सभापति नगर परिषद बारां को ज्ञापन सौंपा है।