उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट

आईपीएस सत्यवीर सिंह के सेवानिवृत के बाद आईपीएस हिंगलाजदान ने गुरूवार को उदयपुर रेंज के आईजी पद पर ज्वाइन किया। हिंगलाजदान के कार्यालय पंहुचने पर पुलिसकर्मियों की ओर से स्वागत किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार सहित अन्य आला अधिकारियों ने आईजी हिंगलाजदान का स्वागत किया। आईजी कार्यालय में हुइ प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी हिंगलाजदान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से जो प्राथमिकताए तय की गई है उनको ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि थाने पर आने वाले पीडित व्यक्ति की समस्या को सुनने के बाद उनका निस्तारण समय पर हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। पुलिस थानों पर आने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मी अच्छा व्यवहार करे साथ ही उनकी गरीमा बनी रहे एंव विधि के अनुसार जो कार्यवाही बनती है वह त्वरित हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। थानों में होने वाले कार्यो में उच्च अधिकारियों की पूरी निगरानी हो इस दिशा में काम किया जाएगा। 

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है उदयपुर रेंज।

आईजी हिंगलाजदान ने कहा कि उदयपुर रेंज में आने वाले सभी जिले पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए पर्यटक स्थलों पर आने वाले सभी पर्यटकों को पूरी सुरक्षा मिले एंव पर्यटकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। इस बार पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि पर्यटक स्थलों पर उच्च अधिकारी पूरी तरह से निगरानी रखे यह भी सुनिश्चित करवाया जाएगा।

इनवेस्टिंग टीम को किया जाएगा मजबूत।

उदयपुर रेंज में पुलिस अधिकारियों की जो इनवेस्टिंग टीम को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। आईजी हिंगलाजदान ने कहा कि विभाग के अंदर भी इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि कोई पुलिसकर्मी किसी बदमाश या अन्य ऐसे व्यक्ति से तो जुडा हुआ नही है जो अपराधिक घटनाओं से लिप्त है। विभाग में समय समय पर आंतरिक जांच भी करवाई जाएगा एंव पुलिस की छवि को सुधारने का काम किया जाएगा। 

वाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से जोडेगें लोगों से।

थाना क्षेत्र से लेकर जिला एंव रेंज स्तर के वाट्सएप्प गुरुप का बनाने की दिशा में काम किया जाएगा और उन गुरूप में उन लोगों को जोडा जाएगा जो कि पुलिस का सहयोग कर सके। अलग अलग क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के द्वारा गुरूप का संचालन होगा ताकि पुलिस अपराधों को रोकने की दिशा में कार्य कर सकें।

आदिवासी अंचल के लोगों से करेगें जनसंवाद।

उदयपुर रेंज का अधिकांश क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निस्तारण में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम चलाएगी एंव इसी क्षेत्र के लोगों से चर्चा करने के बाद उनकी समस्याओं के निस्तारण की दिशा में काम किया जाएगा।