झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट

झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने अपने प्रभार जिले के दौरे के दौरान आज दूसरे दिन शहर के मिनी सचिवालय जिला कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बैठक मे प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने झालावाड़ शहर में तालाब पेटे की जमीनों पर कब्जे के मामले को लेकर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तो वहीं उन्होंने जिले की वन भूमि पर भी अतिक्रमण के मामले को गंभीरता से लेते हुए वन भूमि से अवैध खनन को रोकने व अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, इस दौरान प्रभारी मंत्री ने झालावाड़ शहर की पिछले 1 महीने से टूटी पड़ी मुख्य पेयजल लाइन की भी जल्द मरम्मत कर शहर में पेयजल आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिए ,तो वहीं झालावाड़ में शहर में चल रहे सीवरेज के काम को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।मंत्री ने सीवरेज लाइन डालने के दौरान टूटी सड़कों की भी मरम्मत के निर्देश दिए, प्रभारी मंत्री की मीटिंग लेने के लिए सचिवालय पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया, इस दौरान संभागीय आयुक्त केसी मीणा, जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।