उदयपुर से भगवान प्रजापत
उदयपुर शहर से सटे देबारी चौराहे पर उस समय हडकंप मच गया जब पिंडवाडा से आ रहा गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद गैस रिसाव शुरू हो गया तो चौराहे पर लोगों की भीड जमा हो गयी। यह टैंकर पिंडवाडा से डबोक की ओर जा रहा था। देबारी चौराहा निर्माणाधीन होने से टैंकर चालक टैंकर को नियत्रिंत नही कर सका और टैंकर पलट गया। इसके बाद दमकल विभाग और हाइवे के अधिकारियों को सूचना दी गई। हाइवे पर गैस टैंकर के पलटने की सूचना के बाद दो दमकले मौके पर पंहुची और दमकलों ने गैस रिसाव पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान नेशनल हाइवे की टीम भी मौके पर पंहुच गयी। इससे पहले गैस रिसाव होने से दोनों तरफ से आ रही गाडियों को रूकवा दिया गया। दमकलकर्मियों ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक दमकलकर्मियों ने मौके पर कार्य किया तब तक किसी को आने जाने नही दिया। गैस रिसाव पर काबू पाने के बाद यातायात को सुचारू किया।
SDRF सेनानायक पंकज चौधरी ने जवानों को दी शाबाशी , कम्पनी कमांडर राकेश कुमार के सुपरविज़न में हुआ रेस्क्यू -डी कंपनी मुख्यालय के पास दिनांक 01/09/2021 को करीब 5.35 pm एलपीजी गैस से भरा हुआ टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिस पर वहां से गुजर रहे एसडीआरएफ के जवानों द्वारा मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को जिंदा बाहर निकाला


0 टिप्पणियाँ