बारां से बृजेश कलवार।
बारां में बीती देर शाम मेडिकल स्टोर के व्यापारी के साथ मारपीट कर लुटपाट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल का व्यवसाय करने वाले प्रेम खंडेलवाल अपने मेडिकल स्टोर खंडेलवाल मेडिकल स्टोर से 1 लाख 25 हजार रूपये केश लेकर जा रहे थे।इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने अस्पताल रॉड पर हमला कर 1 लाख 25 हजार रुपये की लूटपाट कर फरार हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।साथ ही सीसीटीवी कैमरों के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशो की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।


0 टिप्पणियाँ