उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर ​शहर से सटे बिछड़ी इलाके में एक बार फिर से तेंदुए का आतंक जारी है। बीत रात भी एक बाड़े में घुसकर तेंदुए ने तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया। इससे पहले भी गांव के कई बाड़ो में मवेशियों पर हमला हो चुका है।जानकारी के अनुसार देबारी से सटे बिछड़ी पंचायत के सिहाड़ा गांव में तेजराम गायरी के बाड़े में तेंदुआ अंदर घुसा। इसके बाद बाड़े में बंधी तीन बकरियों पर हमला कर उनका शिकार किया। सुबह दुध निकालने आने के लिए जब तेजराम गायरी पहुंचा तो उसे हमले का पता लगा। सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए के पगमार्क से देखा तो वो पहाड़ी की ओर चला गया। उपसरपंच लोकेश पालीवाल ने बताया कि दो महीने पहले भी तेंदुए के हमले से तीन वारदातें सामने आ चुकी है। वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा लगाने के लिए कह चुके है मगर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि इसी गांव में कुबेर सिंह देवड़ा के बाड़े मे करीब एक माह पहले तेंदुए ने बाड़े में घुसकर 6 बकरियों को अपना निवाला बनाया था।