राजस्थान में दूसरी लहर के बावजूद नौकरियां बढ़ी हैं। ईपीएफओ की ताजा रिपोर्ट प्रदेश के लिहाज से सुखद है। इस साल 4 माह में 1.42 लाख से ज्यादा लोगों को ईपीएफओ से जोड़ा गया है। इनमें 91 हजार से अधिक अंशधारक जून-जुलाई में ही जोड़े गए। इनमें भी 45% से अधिक 18 से 25 साल तक की उम्र के युवा हैं, जिन्हें शायद पहली बार नौकरी मिली है। पिछले साल अप्रैल-मई को छोड़ दें तो प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े है।
यहां अधिक नौकरियां : मैन पावर एजेंसियां, निजी सुरक्षा एजेंसियां, छोटे ठेकेदार, व्यापारिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इंजीनियरिंग उत्पाद, भवन निर्माण, कपड़ा, स्कूल, रेडिमेड व्यवसाय, अस्पताल और स्ववित्तपोषित संस्थान
ईपीएफओ में सुरक्षा दायरा
ईपीएफओ की रिपोर्ट उसके दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में नौकरी पाने वाले संगठित एवं असंगठित कर्मचारियों पर आधारित है, जिनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। ईपीएफओ सदस्यों को रिटायरमेंट पर प्रोविडेंट फंड, पेंशन लाभ और सदस्य की आसामयिक मृत्यु पर परिवार को पारिवारिक पेंशन एवं बीमा लाभ दिया जाता है।





0 टिप्पणियाँ