उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर जिले के कुराबड थाना क्षेत्र के झामर कोटड़ा के खंडाया फला इलाके में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और दो लाख के जेवर चुराकर ले भागे। चोरों ने इस वारदात में बाडे में बंधी बकरियो को भी अपने साथ ले गये। जानकारी के अनुसार खंडाया फला गांव में गुल्लीवाला मोहल्ले में देर रात चोरों ने गणेश मीणा और उसके भाई गमाना के मकान में वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस दौरान खास बात यह रही कि चोर जेवरात की पोटली को कपड़े की पोटली समझकर वहीं छोड़कर चले गए। हीरालाल मीणा के घर पर चोर खिड़की तोडकर पीछे से अंदर घुसे और संदूक तोड़कर करीब 2 लाख जेवरात चुरा ले गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कुराबड़ थाना पुलिस को सूचना दी। इधर सूचना के बाद सरपंच भैरुलाल मीणा सहित कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मीणा के मकान से 3 तोले सोने की चूडियां, आधा किलो चांदी के कड़े, पायजेब चोरी हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली। चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणो का कहना है कि मेवल क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद होने से आए दिन चोरिया हो रही है। बीते एक पखवाड़े में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी है। पुलिस एक वारदात के आरोपी को पकड़ती है उससे पहले तो दूसरी जगह पर चोरी की वारदातें सामने आ रही है।