धौलपुर से मुनेश धाकरे।
धौलपुर शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने नारायण कॉलोनी में एक आवारा सांड दो मंजिला मकान के कमरे में घुस गया। सांड को देख परिजनों में दहशत फैल गई। मौके पर कॉलोनी के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना वन विभाग,नगर परिषद और पशु चिकित्सक टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग और नगर परिषद के कर्मचारियों ने जेसीबी के सहयोग से सांड को रैस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन मकान के पास हाईटेंशन लाइन होने पर रैस्क्यू को रोकना पड़ा। लेकिन पशु चिकित्सकों की टीम ने कमरे में घुसकर सांड को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। सांड के बेहोश होने के बाद सीढ़ियों के सहारे से उसे उतार कर रेस्क्यू किया गया।शहर की नारायण कॉलोनी में आज सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सरोज राना के मकान में सीढ़ियों के सहारे से दो मंजिला कमरे में आवारा सांड चढ़ गया। परिजनों ने जैसे ही कमरे में सांड खड़ा देखा तो होश उड़ गए। घर के सदस्यों ने बाहर निकल कर खुद को सुरक्षित किया। मौके पर कॉलोनीवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना वन विभाग,नगर परिषद और पशु विभाग को दी गई। तीनों विभाग मौके पर पहुंच गए। नगर परिषद और वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन के सहयोग से सांड को रैस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन मकान के छज्जे के पास विद्युत लाइन होने पर सफलता नहीं मिल सकी। उसके बाद पशु चिकित्सकों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर सांढ़ को बेहोश किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सीढ़ियों के सहारे घसीटते हुए रैस्क्यू किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर शहर में आवारा जानवर और सांडो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा जानवर राहगीर और वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब भी बन रहे हैं। शहर में चारों तरफ गली मौहल्लों में आवारा गाय और सांडो का आतंक देखा जा सकता है। लेकिन नगर परिषद प्रशासन आवारा जानवरों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिससे शहरवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ