श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

श्रीगंगानगर के दूसरे नवीन सृजित जिला परिवहन कार्यालय सादुलशहर में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव शर्मा ने निरीक्षण किया। उसके पश्चात प्रादेशिक परिवहन अधिकारी व जिला परिवहन अधिकारी विनोद लेघा द्वारा नवीन सृजित जिला परिवहन कार्यालय सादुलशहर के लिए नई आवंटित भूमि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसीलदार हरीश कुमार टाक एवं पटवारी ओम प्रकाश भी उपस्थित थे। डीटीओ लेघा ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय सादुलशहर ने 31 अगस्त से दस्तावेज से सम्बंधित हर कार्य शुरु कर दिया है। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सोमवार, 6 सितम्बर को सादुलशहर विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ समारोहपूर्वक करेंगे।