चूरू से नरेश पारिक।
केंद्रीय मंत्री और आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल गुरुवार को सालासर पहुंचे और सिद्धपीठ सालासर बालाजी मंदिर पहुँच पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश मे सुख समृद्धि की कामना की और मन्नत का मंदिर में नारियल बांधा.इस दौरान मंदिर प्रबंधन कमेटी ने केंद्रीय मंत्री का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर सम्मान किया और पूजा अर्चना करवा मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सालासर के लिए रवाना हुए।केंद्रीय मंत्री के सालासर बालाजी मंदिर आने के कार्यक्रम के चलते यहां मंदिर परिसर के आस पास की सुरक्षा व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद रही चप्पे चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा देश की और जनता के हितों के लिए श्री बालाजी की शरण मे आकर सिर झुकाकर उनसे आशीर्वाद मांगा सबकी भलाई हो सबका जीवन मंगलमय हो और हमें भी भारत माता की निष्ठा से सेवा करने के लिए शक्ति, भक्ति, ज्ञान,बुद्धि बल दे, प्रभु की इच्छा से ही सब होता है


0 टिप्पणियाँ