बारां से बृजेश कलवार।
राज्य के खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मांगरोल कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में 57 करोड़ के 22 विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री प्रमोद जैन भाया का फूल मालाओं से जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भाया ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जायेगी, क्षेत्र के विकास को लेकर आगे भी हर संभव प्रयास जारी रखेंगे। मंत्री भाया के साथ समारोह बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणा, यूथ जिलाध्यक्ष शरद शर्मा, nsui अध्यक्ष हिमांशु धाकड़, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका नंदवाना, मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नागर, मांगरोल नगर पालिका चेयरमैन कौशल किशोर सुमन मंचासीन रहे। सभी का वरिष्ठ नेता सोहन लाल चौरसिया, प्रमोद जैन टीटू, प्रेम सिंह हाड़ा, हिमांशु मुकाती, भूपेंद्र दाधीच, विशाल गालव आदि कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।


0 टिप्पणियाँ