झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड जिले में भी मंगलवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने हवन किया, और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी, इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ईश्वर से सीएम के जल्द स्वस्थ होकर उनकी 11 सूत्री मांगों के पूरी होने की कामना की। झालावाड के मिनी सचिवालय के सामने आज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों के पूरी होने व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होकर उनकी मांगे पूरी करने की कामना को लेकर गायत्री परिवार के पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान मंत्रालय कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि उनकी 11 सूत्रीय मांगे पिछले कई वर्षो से लंबित पड़ी हुई है, इस दौरान सरकार हमेशा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए लेकर आश्वासन देती आई है। लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसी लिए इस बार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक लंबे आंदोलन का कार्यक्रम बनाया है। इसी को लेकर आज कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था।लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य खराब हो जाने के चलते कर्मचारियों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य व जल्दी स्वस्थ होने की कामना को लेकर गायत्री हवन किया है व ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर उनकी मांगे पूरी करने की कामना की है।उन्हें उम्मीद है कि सीएम गहलोत कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करेंगे।