बारां से बृजेश कलवार की रिपोर्ट।
बारां जिले के मांगरोल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से बलात्कार करने के मामले में पोस्को, बलात्कार व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।मामले के अनुसार बारां जिले के एक कस्बे में शादी के बाद पीड़िता के पिता और मां में तलाक हो गया था।इसके बाद पीड़िता की मां अकेली रहने लगी और पीड़िता पिता के साथ चली गई। इस बीच पिता ने कई शादीयां की और छोड़ दी।वर्तमान में उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही आरोपी महिला और आरोपी पीड़िता से मारपीट करते थे।
डेढ़ माह पहले पैसे के बदले आरोपी पिता और सौतेली मां ने पुत्री को फूफा को बेच दिया।वहां पीड़िता के साथ फूफा ने उससे बलात्कार किया। किशोरी 15 जुलाई को पिता के पास आ गई ।यहां भी पिता ने उससे ज्यादती करवाई।इसके बाद वह अलग रह रही मां के पास गई। मां ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई।मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने रविवार 5 सितम्बर को बताया कि मामले में आरोपी पिता, सौतेली मां, और फूफा के खिलाफ मारपीट करने पोस्को एक्ट व बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालिका के बयान भी दर्ज हो गए हैं पुलिस टीम गठित कर आरोपीयों की तलाश की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ