उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट।

उदयपुर संभाग के आदिवासी अंचल में आदिवासी समाज की जनसंख्या में वृद्धि होने के बाद भी सरकारी नौकरियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे आरक्षण का लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिलने को लेकर आदिवासी समाज की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उदयपुर शहर के टी आर आई विभाग के हॉल में आयोजित हुई बैठक में उदयपुर संभाग के सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ साथ आदिवासी समाज के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि किस तरह से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाए और इस पूरे क्षेत्र में 12% आदिवासी लोगों की जनसंख्या होने के बावजूद केवल 3. 50% आरक्षण मिल रहा है जबकि जनसंख्या के अनुसार 5.50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। सीडब्ल्यूसी मेंबर रघुवीर मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बांसवाड़ा जिले की जिला प्रमुख के साथ-साथ पूरे संभाग के आदिवासी समाज के कांग्रेस के विधायक प्रधान और पूर्व प्रधान बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवीर मीणा ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई लेकिन खासकर इस बात पर चर्चा हुई की आदिवासी समाज को जो आरक्षण मिल रहा है वह जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है। इसलिए राज्य सरकार तक अपनी बात सहज ढंग से पहुंचाएंगे और प्रदेश के राज्यपाल को भी इस बात से अवगत कराएंगे की वहां अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदिवासी समाज को मिल रहे आरक्षण में बढ़ोतरी करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकारों की मंशा अच्छी नई होने की वजह से कहीं ना कहीं आदिवासी समाज अभी भी पिछड़ा हुआ है।