उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से हिन्दुस्तान जिंक ने वॉकहार्ट फाउण्डेशन के साथ मिलकर 30 गांवों के लिए स्वास्थ्य सेवा परियोजना के लिए मोबाइल हेल्थ वेन की शुरुआत की है। उदयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने मोबाइल हेल्थ वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये मोबाइल हेल्थ वैन की पहल सरानीय है। इस पहल के तहत् चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, जांच की सुविधाएं आस पास के गांवों लिये फायदेमंद होगी। मोबाइल वेन से प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा देबारी के आस पास के क्षेत्र के गांव गांव जा कर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं एवं परामर्श देगें। 10 से अधिक प्रकार की जांचे मौके पर ही हो सकेगी। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर बीमारी के रोगियों को राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए रेफर करने के आवश्यक प्रयास किये जाएगें।दरअसल, हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर पहल के तहत आस पास गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने की यह पहल की गई है। इस दौरान एडीएम ओपी बुनकर, एसीएमएचओं डॉ रागिनी अग्रवाल, देबारी जिंक स्मेल्टर के डायरेक्टर लीलाधर पाटीदार ने मोबाइल हेल्थ वेन की चाबी चिकित्सा टीम को सौंपी।


0 टिप्पणियाँ