नादौती से देवा शास्त्री की रिपोर्ट।
करौली जिले के नादौती उपखंड के ग्राम सोप में रविवार को विवाहिता के ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का मामला आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक रीना के भाई महेन्द्रसिंह ने नादौती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बहन की शादी एक बर्ष पूर्ब सोप गांव के विष्णु पुत्र गज्जू मीना के साथ हुई थी। शादी के समय से ही पति विष्णु, जेठ राजेश, ससुर गज्जू, सांस भंवरो व बुआसास दहेज की मांग करते और मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित करते रहे हैं। 5 सितम्बर को उक्त सभी ने मिलकर रीना के शरीर पर पेट्रोल डालकर जला कर मार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा घटना की टोडाभीम वृताधिकारी जांच कर रहे हैं।
मृतका के भाई महेंद्र मीना ने बताया की उसकी बहन रीना की शादी एक वर्ष पूर्व सोप निवासी विष्णु के साथ हुई थी |शादी में अपनी सामर्थ के अनुसार छ लाख रूपए नगद ,पूरा जेवर और दहेज़ का पूरा सामान दिया था।लेकिन मेरी बहन को दहेज़ की मांग करते थे और पीहर बालोती भी नहीं भेजते थे। मेरी बहन रीना पत्नी विष्णु मीना पुत्री बुधराम को आज सुबह पैट्रोल डालकर जला दिया।
शव परिजनों को सौंपा
पुलिस की मौजूदगी में मृतका रीना का शव को मेडीकल टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नादौती में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के उपरान्त पुलिस ने शव मृतका के भाई व परिजनों को सुपर्द कर दिया।


0 टिप्पणियाँ