विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।

करौली ने सवाई माधोपुर को रविवार को जयपुर में आयोजित कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता मे 8 विकेट से हराया। जयपुर के केएल सैनी क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही सीनियर कॉलवन क्रिकेट प्रतियोगिता मे सवाई माधोपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में पूरी टीम 97 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें करौली की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट अब्दुल वाहिद एवं संतोष और भूपेंद्र कुमार ने दो-दो विकेट लिए, एक एक विकेट कुश चतुर्वेदी एवं अतर सिंह ने लिया। बाद में खेलते हुए करौली की टीम ने 2 विकेट खोकर 98 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। करौली की तरफ से सर्वाधिक 40 रन अतर सिंह उप कप्तान ने बनाए एवं 33 रन मोहम्मद गाजी, 18 रन कप्तान रक्षित चतुर्वेदी ने बनाएं। करौली की जीत पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शिवचरण माली ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसी प्रकार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ,ओम प्रकाश पाठक,रवि पाठक, रविंद्र चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह एडवोकेट आदि ने करौली की जीत पर समस्त खिलाड़ियों को बधाई दी।