विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।
करौली - धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया रविवार को करौली के नादौती एवं टोडाभीम क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने कैमरी के वीर सैनिक कैलास चन्द्र खटाना के अंतिम संस्कार में भाग लेकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। उन्होनें वीर सैनिक के निःधन पर शोक प्रकट किया एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।इसके उपरांत सांसद राजोरिया ने ग्राम सुजानपुरा तहसील टोडाभीम में आयोजित हरिकीर्तन दंगल और ग्राम महस्वा में आयोजत कन्हैया दंगल में उपस्थिति दर्ज करायी। इसके पश्चात् सांसद डा. मनोज राजोरिया ने सिद्धदाता आश्रम ग्राम पहाडी ग्राम पंचायत नांगल पहाडी में चल रही श्रीमद्भागवत् गीता पाठ के आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
डा. राजोरिया ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों से ना सिर्फ धार्मिक भावना का प्रसार होता है वरन् आपसी भाईचारा, एवं सहयोग की भावना भी आजमन में प्रबल होती है।


0 टिप्पणियाँ