श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
देश में किसानों से संबंधित तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों के आह्वान पर आज भारत बंद रहा । भारत बंद के तहत श्रीगंगानगर जिले में भी इसका असर देखा गया। शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने खड़े होकर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहनों को शहर में आने और शहर से बाहर जाने दिया गया। साधुवाली बाईपास पर पंजाब जाने वाले वाहनों, सूरतगढ़ बाईपास ,पदमपुर बाईपास व हनुमानगढ़ बाईपास पर भी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने चक्का जाम रखा। गौरतलब है कि श्री गंगानगर में पहले किसान संगठनों ने चक्का जाम की बजाय केवल शहर की दुकानों को बंद रखने की बात कही थी मगर बाद में आपसी निर्णय के बाद चक्का जाम को यथावत रखने का निर्णय लिया।इससे कई जगह पर रीट की परीक्षा देकर अपने अपने घरों को लौटने वाले अभ्यर्थियों को गाड़ियों के रोकने से काफी परेशानी हुई। श्रीगंगानगर मे भी सुबह बठिंडा साइड से आने वाली गाड़ियां अलग-अलग जगह पंजाब में रोकी गई ।जिससे कई यात्रियों को से गंगानगर में आने पर परेशानी हुई।शहरी क्षेत्र में भी बंद का मिला-जुला असर रहा। कई प्रमुख बाजार स्वत ही बंद रहे जबकि बाहरी इलाकों के बाजार खुले रहे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर आंदोलनकारी किसानों की आम जनता के साथ ज्यादतियाँ भी देखने में आई। लोग इमरजेंसी कार्यों के लिए जाने वाले थे आंदोलनकारियों के आगे हाथ जोड़े थे मगर जानबूझकर इमरजेंसी सेवाओं को भी रोका गया।


0 टिप्पणियाँ