हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में सयुंक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में इस बंद का असर हनुमानगढ में भी देखने को मिला है।जहाँ व्यापारिक प्रतिष्ठान व चक्काजाम के कारण बसों की आवाजाही बन्द रही व सयुंक्त किसान मोर्चा की टोलियां हनुमानगढ भगतसिंह चौक सहित अन्य स्थानों पर काबिज रही। सूरतगढ़ मार्ग सहित अन्य जगहों पर जाम लगाए गए। हालांकि जिला मुख्यालय पर वाहनों की आवाजाही रही और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी खुली रही।

वही माकापा व किसान नेता रघुवीर वर्मा ने बताया कि  हनुमानगढ में अभी तक शांतिपूर्वक बन्द रहा।सभी ने किसानों का साथ दिया है और ये बन्द सायं 5 बजे तक रहेगा और किसान तब तक पीछे नही हटेंगे जब तक सरकार ये काले कृषि कानून वापिस नही ले लेती है।वही कामरेड बी.एस पेंटर व अन्य प्रदर्शनकारियों ने गीतों के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ताकि कोई अप्रिय घटना नही हो।