जालोर से गणपत सिंह मंडोली।

रामसीन के निकटवर्ती गांव मांडोली में reet परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों को उनके ठहरने,नाश्ते व खाने की सुंदर व्यवस्था देख कर परिक्षार्थी हनुमान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के कायल हो गए।जैसलमेर से आये जसवंत सिंह ने बताया कि किसी गाँव मे इतनी अच्छी व्यवस्था करना वाकई में गांव के युवाओ की एकता को दर्शाता है।उनसे सीख लेकर हम भी अपने गांव में ऐसी ही एक समिति का गठन करेंगे जो न केवल गांव के हित के लिए कार्य करे अपितु आने वाले मेहमानों की भी हनुमान सेवा समिति की तरह कार्य करे।परीक्षार्थी अर्जुनसिंह ने बताया कि रात में ठहरने के लिए हमारे लिए अपने घर की तरह व्यवस्था की गई थी समय समय पर चाय पिलाना,समय पर भोजन शुद्ध एवं ठंडे जल की व्यवस्था हमे लगा ही नही की हम घर से बाहर आये है।मेरे स्वयं के रात को 12 बजे जोरदार पेटदर्द हुआ लेकिन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर से इलाज करवाया और मुझे जल्द ही राहत मिली में सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का उपकार शायद ही उतार सकू।ऐसे ही कई परीक्षार्थियों ने हनुमान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की टीम भावना और सेवा भावना की प्रशंसा की।हनुमान सेवा समिति के कार्यकर्ता अमृतलाल प्रजापत व नारायण प्रजापत ने बताया कि रात्रि में 70 से अधिक परीक्षार्थी यहाँ ठहरे थे जिनके लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही कि गई थी। वही सुबह सभी को नाश्ता व चाय की व्यवस्था की गई थी।दोपहर में कम समय मिलने के बावजूद 300 से अधिक परीक्षार्थियों व उनके साथ आये अभिभावकों के लिए मंदिर परिसर में भोजन की व्यवस्था की गई थी और लगभग 250 से अधिक लोगो ने भोजन ग्रहण किया। इस दौरान,दौलतसिंह,लाखसिंह,गुलाबना,डूंगरसिंह,पदमसिंह,किशनजी, कल्याणसिंह,वनेसिंह,अमृत लौहार,गोपालसुथार,भागीरथ,जसाराम विरास,रतनाराम प्रजापत, चैनसिंह,भवानी सिंह,हकमाराम चौधरी,जेठाराम प्रजापत,रूपाराम देवासी,बलदेव प्रजापत,धीरज लौहार,नारायणलाल सुथार,त्रिकमाराम प्रजापत,संग्रामाराम चौधरी, पिथाराम मेघवाल,दलाराम मेघवाल आदि उपस्थित थे।