चूरु से नरेश पारीक
झुंझुनू जिले के गांव गांगियासर में सैकड़ों वर्ष पुराने धार्मिक स्थल की भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। मामले की शिकायत पर भी झुंझुनूं कलक्टर व मलसीसर एसडीएम ने कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर बुधवार को अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने चूरू कलक्टर के मार्फत गृह मंत्रालय भारत सरकार को पत्र भेजा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने झुंझुनूं कलक्टर का प्रतिकात्मक पुतला फूंककर विरोध जाहिर किया। चेताया कि आने वाले दिनों में झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो आस पास के जिलों व सभी ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को गांगियासर पहुंचकर कब्जा हटाया जाएगा। पदाधिकारियों ने झुंझुनूं कलक्टर उमरदीन पर असमाजिक तत्वों को संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मंडावा विधायक रीटा चौधरी को प्रशासन ने एक महीने के भीतर सभी अवैध कब्जे हटाने की बात कही थी। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। मंदिर आने वाले श्रद्धालु और मंदिर कमेटी के सदस्यों पर अनेक बार प्राण घातक हमला किया जा चुका है । विरोध प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कमल सोनी, प्रदेश महासचिव रामचंद्र प्रजापति, विनोद प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, बीकानेर संभाग अध्यक्ष योगेश शर्मा, ओम प्रकाश कपूरिया,नरेंद्र शेखावत चूरू, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमावत, गोपाला राम, सुनील जांगिड़, मनीराम, नरेंद्र, मुकेश आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ