चूरु से नरेश पारीक
चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर फरियाद दिलावरखानी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए हिस्ट्रीशीटर फरियाद दिलावरखानी पर हत्या के प्रयास के पांच मामलों सहित कुल 19 मुकदमे दर्ज है जिसकी कोतवाली थाना पुलिस पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी। कोतवाली थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोगो में ख़ौफ़ और दहशत फैलाने के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों को चुनकर वारदात को अंजाम देते थे। कोतवाली थाना अधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए हिस्ट्रीशीटर फरियाद दिलावरखानी ने बदमाशों के साथ मिलकर खेत जा रहे महबूब और यूसुफ पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने धारदार हथियार, सरियों और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए थे जिसमें दो शख्श गम्भीर रूप से घायल हुए थे जिसका मामला कोतवाली थाने में 2 जुलाई को 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था। दर्ज मामले में पीड़ित पक्ष ने बताया था कि हिस्ट्रीशीटर फरियाद दिलावरखानी ने पहले भी अपनी गैंग के साथ खेत में हमें जान से मारने की नीयत से आगजनी व फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियो को बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर फरियाद दिलावरखानी पर हत्या के प्रयास, मारपीट डराने धमकाने जैसे दर्जनों मामले दर्ज है।


0 टिप्पणियाँ