श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

श्रीगंगानगर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सितंबर माह में इस बार रिकॉर्ड 87 परिवार कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान महिला एवं पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। शिविरों के सफल व गुणवत्तापूर्ण आयोजन के लिए विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है एवं पाबंद किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल की पालना के निर्देश दिए गए हैं।सीएमएचओ डॉ. गिरधारी मेहरड़ा ने बताया कि तीन सितंबर को घमूड़वाली, चार को जिला अस्पताल में, पांच को श्रीविजयनगर व सादुलशहर में, छह को लाधुवाला, सुखचैनपुरा व रायसिंहनगर, सात को घड़साना, निरवाणा, पतरोड़ा व जोगीवाला, आठ को सूरतगढ़, हिंदुमलकोट व श्रीकरणपुर, दस को जिला अस्पताल, सरदारगढ़, पदमपुर, पन्नीवाली व गुलाबेवाला, 11 सितंबर को केसरीसिंहपुर, सोमासर, महियांवाली व मम्मड़, 12 को सीएचसी सादुलशहर, ख्यालीवाला, अनूपगढ़ व बख्तावरपुरा, 13 को घड़साना, ठुकराना व मांझूवास, 14 को मिर्जेवाला, रावला व जैतसर और 15 सितंबर को पीएचसी रतेवाला सहित इसी दिन 15 को ही सीएचसी सूरतगढ़, सादुलशहर, घड़साना, रायसिंहनगर एवं जिला अस्पताल में विशेष पुरुष नसबंदी शिविर लगेंगे। इसी तरह 16 को लालगढ़, बीरमाना व 18जीजी, 17 को राजियासर, डाबला व 17 जेड, 18 को जिला अस्पताल व श्रीकरणपुर, 19 को अरायण, मोरजण्डा व कमरानिया, 20 को घड़साना, श्रीविजयनगर व ढाबां, 21 को हाकमाबाद, दईदासपुरा, चूनावढ़ व नाहरांवाली, 22 को फकीरवाली, गोमावाली, सादुलशहर व सूरतगढ़, 23 को अनूपगढ़, पतरोड़ा, पांच एलएल व रायसिंहनगर, 24 को रामसिंहपुर, रोजड़ी, चकमहाराजका व समेजा कोठी, 25 को पदमपुर व खरलां, 26 को जिला अस्पताल, डूंगरसिंहपुरा व रिड़मलसर, 27 को गजसिंहपुर, कोनी व सूरतगढ़, 28 को घड़साना, श्रीकरणपुर व सादुलशहर, 29 रावला व धनूर और 30 सितंबर को पीएचसी 365 आरडी, 61 एफ व सीएचसी रायसिंहनगर में परिवार कल्याण शिविर लगाए जाएंगे।