udaiउदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने सोमवार को स्कॉर्पियो कार से 7 प्लास्टिक के काले कट्टो से कुल 150 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा पकड़ा हैं। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नेशनल हाइवे 27 पर खाखडी गांव के पास नाकाबन्दी के दौरान गोगुंदा की तरफ़ से तेज गति में आ रही बाइक को रुकने का इशारा दिया।जिस पर बाइक सवार बाइक को तेज गति से नाकाबन्दी से 500मीटर आगे ले जा कर छोड़ भागा। बाइक के तुरंत बाद तेज गति से स्कॉर्पियो आती दिखी जिसे रुकवाया।लेकिन चालक नाकाबन्दी तोड़ भागने का प्रयास किया। जहां पुलिस जाब्ते ने पुलिस की गाड़ी से पीछा कर गाड़ी को घेर कर चालक को दबोच लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली जिसमें अवैध डोडा चुरा पाया गया। चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम जसराज मेघवाल निवासी खोखसर, बाड़मेर होना बताया। स्कॉर्पियो कार को बाइक सवार स्कॉर्टिंग कर रहा था। अन्य 1 तस्कर मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया।पुलिस ने अन्य एक तस्कर सवाई राम डेलू को भी नामजद कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की अग्रिम जांच नाई थानाधिकारी शब्बीर खान को दी गई हैं। तस्करी के लिए स्कॉर्टिंग करने के लिए दोनों बाड़मेर से खाली स्कॉर्पियो में बाइक रखकर लाए थे।जि स पर गाड़ी में अवैध डोडा चुरा भरकर रास्ते में आधी आधी दूरी तक दोनों बाइक से स्कॉर्टिंग की जा रही थी।


0 टिप्पणियाँ