सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल सहुनगर स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि जिले में पंचायतराज आम चुनावों के तहत जिला परिषद एंव पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुवे मतदान को लेकर 04 सितम्बर को जिला मुख्यालय के सहुनगर स्कूल में मतगणना होगी।जिसे लेकर जिला कलेक्टर द्वारा सहुनगर स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले की सात पंचायतों की मतगणना सुबह 9 बजे से तथा जिला परिषद की मतगणना दोपहर 01 बजे से होगी।गंगापुरसिटी व बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल व बौंली, मलारना,चौथ का बरवाड़ा ,एंव सवाई माधोपुर पंचायत समिति की मतगणना के लिए 7-7 टेबल लगाई गई है।सभी पंचायत समितियों की मतगणना के लिए अलग अलग कमरों में व्यवस्था की गई है।सहुनगर स्कूल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया जायेगा।किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ,बीड़ी सिगरेट गुटखा आदि लेकर मतगणना परिसर में प्रवेश नही दिया जाएगा। मतगणना के लिए मतगणना परिसर में समुचित व्यवस्था की गई है।साथ ही सुरक्षा के मध्यनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ।


0 टिप्पणियाँ