श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान में दिनांक  01 सितम्बर  2021  से 15 सितम्बर 2021 तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है । इस दौरान कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता व कार्यालयों में हिन्दी पत्राचार का बेहतर माहौल बनाने के उद्देश्य से कमान मुख्यालय के तत्वावधान में शिक्षा शाखा के अधीन मानेकशॉसभागार में विभिन्न  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 02 सितम्बर 2021 को हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में केन्द्र सरकार की राजभाषा नीति, सशस्त्र सेना में महिलाओं की भर्ती महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम, भारत सरकार की विदेश नीति तथा पर्यावरण सुरक्षा विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में  कमान मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं व स्थानीय यूनिटों के 51 सैनिक व असैनिक कर्मचारियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसी क्रम में दिनांक 04 सितम्बर 2021 को हिन्दी नोटिंग ड्राफ्टिंग, 06 सितम्बर 2021 को स्वरचित हिन्दी कविता पाठ, 07 सितम्बर 2021 को हिन्दी वाद-विवाद तथा  09 सितम्बर 2021 को हिन्दी टाईपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 14 सितम्बर 2021 को ‘हिन्दी दिवस’ समारोह के उपलक्ष्य में  पुरस्कृत किया जाएगा।