झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड शहर के आसपास तालाब पेटे की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए शहर के खंड्या तालाब के पास की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में हटा दिया।इस दौरान एसडीएम सहित राजस्व विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि झालावाड़ शहर के तालाब पेटे की जमीनों पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा था।जिस पर पिछले दिनों प्रभारी मंत्री ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।सारे मामले मे एसडीएम मो जुनैद ने बताया कि शहर के खंडिया तालाब के किनारे की इस जमीन पर एक निजी होटल व्यवसायी ने कब्जा कर लिया था।इस मामले में प्रशासन ने उसे पूर्व मे भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन उसके बाद भी उसने अतिक्रमण नहीं हटाया था इस पर आज प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। एसडीएम ने बताया कि इसी तरह कृषि भूमि पर भी बगैर कन्वर्ट कराएं कॉलोनी काटने वाले लोगों पर भी कार्यवाही की जावेगी।