चूरू से नरेश पारीक।

चूरू की रतननगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान कारवाई करते हुए कंटेनर में सेव की आड़ में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए दो तस्करो को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी सुरेंद्र राणा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान रतननगर तिराहे पर कंटेनर को रोक तलाशी ली गयी तो कंटेनर में सेव की पेट्टीयो की आड़ में अवैध अंग्रेजी हरियाणा निर्मित शराब भरी थी जिस पर कंटेनर को जब्त कर असम निवासी आरोपी शंकरलाल और जोधपुर के चौपासनी निवासी रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी ने बताया कि जब्त अवैध शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 6 लाख रुपए है।थाना अधिकारी ने बताया की गिरफ्तार तस्करो से पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने यह अवैध शराब चंडीगढ़ के पास से भरी थी और गुजरात ले जा रहे थे पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी और अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसके इशारे पर यह अवैध शराब भरकर लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।