विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।

करौली अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना ने पदभार संभालने के बाद पहली बार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने, दीवारो पर लगे जालो को हटवाने, कार्यालय के दस्तावेज, रिकार्ड इत्यादि को सुव्यस्थ्ति तरीके से सफाई पूर्वक रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये।अतिरिक्त जिला कलक्टर शुक्रवार को कलेक्टेट मे स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय मे हो रही गंदगी, गुटखा के खाली पाउच मिलने पर नाराजगी व्यक्त की एवं भविष्य मे इस प्रकार की गंदगी नही रखने के संबंध मे चेतावनी भी दी, अव्यस्थित रिकार्ड व उन पर हो रही मिट्टी को साफ करने के साथ ही उद्यान विभाग, एससी एसटी निगम, जिला रसद कार्यालय मे भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय मे कर्मचारी द्वारा कार्यालय समय मे मोबाईल पर व्यस्त होने के कारण कर्मचारी को चेतावनी दी एवं समस्त कार्मिको को निर्देशित किया कि कार्यालय समय के दौरान राजकार्य के विभिन्न कार्याे को प्राथमिकता से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आमजन को परेशानी का सामना नही करना पडे। उन्होने समाज कल्याण विभाग मे लंबित चल रही छात्रवृतियो का समय पर निस्तारण करने व साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने, श्रम कल्याण विभाग मे सिलिकोसिस व अन्य प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने एवं एनआईसी मे भी साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार तहसील कार्यालय मे रिकार्ड को दुरूस्त करने व आम आदमी को नक्शा ट्रेस सहित अन्य सूचनाओं का समय सीमा मे उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के लिये कहा, इसके अलावा उन्होने चुनावा शाखा, रिकार्ड रूम, भू अभिलेख विभाग, कोष कार्यालय सहित अन्य विभागों का निरीक्षण आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कार्यालय अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल व एडीएम के निजी सहायक महेश गुप्ता सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।