झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक किरण किम सिद्धू के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत थाना पुलिस ने डीएसपी ब्रजमोहन मीणा के सुपरविजन में थाना क्षेत्र के धतुरिया रोड पर शेखपुर फंटे के समीप देर रात नाकेबंदी कर रखी थी। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों को रोका, तो 3 लोग मौके से बाइक छोड़कर भाग निकले और एक बाइक सवार को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से दोनों बाइक पर दो कट्टों में भरा 76 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी एलकार सिंह निवासी गुनायी थाना डग क्षेत्र को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्यवाही के दौरान तीन अन्य आरोपी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।जिनकी तलाश में पुलिस टीमें छानबीन कर रही है। उधर पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह डोडा चूरा हुआ मध्यप्रदेश के सुवासरा क्षेत्र से खरीद कर लाया था जिसे मध्यप्रदेश के ही सुसनेर क्षेत्र में बेचने जा रहा था इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डग थाना पुलिस द्वारा बीते 2 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है।