विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।

करौली जिले के अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना ने कहा कि जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के प्रकरणों का जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें, जिससे परिवादी को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार न्याय मिल सके। उन्होने जनसुनवाई के प्रकरणों के जबाब 3 दिने मे भिजवाने हेतु निर्देशित किया और कहा कि जनसुनवाई के प्रकरणो को समयबद्ध रूप से निस्तारण कर कार्यवाही से शीघ्र अवगत कराये जाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर शुक्रवार को वी.सी के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दे रहे थे, उन्होंने कहा कि चल रहे प्रकरणों में समय पर तथ्यात्मक रिपोर्ट एवं अब तक की गई कार्यवाही कि पूर्ण सूचना भिजवायें, जिससे चल रहे प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके, समिति में दर्ज 9 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए, एक प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, कोषाधिकारी भरतलाल मीना, उपनिदेशक आयुर्वेद बहादुर सिंह डागुर, डीएसओ रामसिंह मीना, एसई पीडब्लूडी राजवीर सिंह, एसई पीएचईडी आरएन मीना, सीएमएचओं डॉ दिनेश मीना, उपरजिस्ट्रार सहकारी समिति अवतार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।