विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।

करौली पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में वांछित अपराधियों के धरपकड हेतु चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ के तहत थाना मासलपुर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा रविवार को बडी कारवाई करते हुए 03 वर्ष से फरार ईनामी आरोपी रामवीर पुत्र रत्ती जाति गुर्जर निवासी घूघस तन डांग थाना गढीबाजना जिला भरतपुर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ दस्यू गैग से मिलकर चौथवसूली, मारपीट आदी के मामला दर्ज है।

शराब तस्कर चढे पुलिस के हत्थे।

करौली पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली करौली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शराब तस्कर रामकिशन उर्फ बच्चा पुत्र रामरतन जाति माली निवासी अतेवा थाना कैलादेवी को 54 पब्बा देशी शराब सहित तथा जतन सिंह पुत्र मुरारी लाल जाति माली निवासी गढी का गांव थाना लांगरा को 56 पब्बा देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुलिस पुछताछ मे जुटी हुई है।

शांति भंग करने के आरोप में सात गिरफ्तार।

थाना कोतवाली करौली एवं लांगरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शान्ति भंग करने के आरोप में राजेन्द्र गुर्जर, देवीसिंह गुर्जर, सागर राजपूत, पवन सिंह तोमर, भूरे तोमर, ओमप्रकाश मीना तथा दुर्गालाल मीना को गिरफ्तार किया गया।