उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बरोड़िया महादेव मंदिर के पास कुंए में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। कुएं में लाश होने की सूचना के बाद गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान राजेश अहीर पिता लालूराम अहीर उम्र 38 साल के रूप में हुई। राजेश अहीर तीन दिन से घर से लापता था। परिजनों ने राजेश अहीर के गुमशुदा होने की लिखित रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाकर एम बी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने मोर्चरी में हर्षित सुवालका पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी हैं। पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।