जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे सचिन पायलट का आज 44 वा जन्मदिन है। ऐसे में सचिन पायलट समर्थकों ने उनके जन्मदिन से 1 दिन पहले 6 सितंबर को प्रदेश में वृक्षारोपण किया। इस दावे के साथ कि प्रदेश में 1 दिन में 10 लाख से ज्यादा वृक्षारोपण का रिकॉर्ड बनाया गया है। वहीं उनके जन्मदिवस पर आज राजधानी जयपुर में सचिन पायलट के सरकारी निवास के बाहर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सचिन पायलट 1 साल बाद अपने जन्मदिन पर समर्थकों के बीच दिखाई दिए। पिछले साल देश कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से जन्मदिन मनाया गया था। हालांकि सचिन पायलट समर्थकों ने पिछले साल भी 45 हजार यूनिट से ज्यादा ब्लड डोनेशन करवा कर एक रिकॉर्ड बनाया था। इस बार सचिन पायलट अपने समर्थकों से अपने निवास के बाहर मुलाकात करते हुए नजर आए। इस दौरान सचिन पायलट के निवास के बाहर कई रंग दिखाई दिए जिसमें पायलट समर्थक कहीं नाचते हुए दिखाई दिए, कहीं ढोल बजाते हुए दिखाई दिए तो कुछ सचिन पायलट के पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। सचिन पायलट ने भी अपने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जन्मदिन पर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंच पर सचिन पायलट के 44 वें जन्मदिन पर 44 किलो का केक भी काटा गया। इस दौरान सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर पायलट कैंप के सभी विधायक उनसे मिलने उनके निवास पर पहुंचे लेकिन इस बार जो सचिन पायलट के समर्थक विधायकों को मंच पर साथ नहीं रखा गया। हालांकि मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया जरूर कुछ देर के लिए मंच पर आए लेकिन ज्यादातर समय सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जो पदाधिकारी थे। उन्हीं को मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई। जानकारों की मानें तो इसके पीछे सचिन पायलट ने सीधा यह संदेश दिया है कि उनके साथ केवल वह विधायक ही नहीं है जो मानेसर उनके साथ गए थे, बल्कि पूरे प्रदेश में उनके समर्थक बड़ी तादाद में है।


0 टिप्पणियाँ