विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती स्वतंन्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं समय सीमा में कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गांधीजी का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी सक्रिय रहकर प्रभावी रूप से कार्य करें। मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में प्रदेश भर में 11 से 17 सितम्बर 2021 सत्याग्रह सप्ताह मनाया जायेगा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्कूल व कॉलेज शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिये गये। इसके अलावा 2 से 8 अक्टूबर 2021 गांधीजी सप्ताह मनाया जायेगा इस संबंध में पंचायती राज व ग्रामीण विभाग, स्वायत शासन विभाग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक, जनजातिय एवं अन्य विभागों को जिला व ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये है। वीसी में इस दौरान जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कहा कि इस दौरान कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आवश्यक तैयारी कर ली गई है एवं गांधी दर्शन समिति के सह संयोजक प्रेमसिंह माली ने बताया कि जिले में गांधीजी की जयंती व स्वंतन्त्रता दिवस की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्व में भी सत्य, अहिंसा एवं शांति के बारे में कार्यक्रम आयोजित किये गये, उन्होंने ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम कराने का सुझाव भी दिया। वी.सी में अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीणा, मुख्य कार्यकाारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, जिला शिक्षा अधिकारी भरतलाल मीणा, जीएम डीआईसी के.के मीणा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र  मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।