सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के छाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगो की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए ,जिनमे महिला पुरुष और बच्चे शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है। वही मृतक 50 वर्षीय मोहनलाल सैनी व 22 वर्षीय नीरजा सैनी के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गये है। जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द किये जायेंगे। मृतको के परिजनों के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश होने लगी। ऐसे में खेत मे कृषि कार्य कर रहे सभी लोग एक जगह एकत्रित हो गए। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग घायल हो गए। जिनमे से दो की मौत हो गई। वही पाँच घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ