सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में नकल संबंधित गड़बड़झाला करने के मामले में एसओजी तथा सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही को अंजाम देने के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार करने के मामले में और अधिक परतें खुलने की पुरजोर संभावनाएं हैं । इस मामले में आज एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया। जिससे बाल सुधार गृह भेजा गया । एसओजी ने आठों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया । जहां से न्यायालय ने आठों आरोपियों को चार दिवस के पुलिस रिमांड पर सौंपा है । इस मामले में पुलिस तथा एसओजी ने हेड कांस्टेबल यदुवीर सिंह कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह यदुवीर सिंह की पत्नी सीमा गुर्जर कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह की पत्नी लक्ष्मी गुर्जर आशीष मीणा उषा मीणा मनीषा मीणा निवासी भारजा नदी तथा दिलखुश मीणा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गंगापुर सिटी क्षेत्र में रीट परीक्षा के दौरान मिली विश्वस्त जानकारी के चलते जाल बिछाकर सभी आठों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की थी । इस मामले में पुलिस द्वारा 4 पुरुष तथा 4 महिला गिरफ्तार की गई है। मामले की जांच में जुटी एसओजी आरोपियों से अब गहन पूछताछ करेगी। मामले में और भी कई चेहरों के बेनकाब होने की पुरजोर संभावनाएं हैं।


0 टिप्पणियाँ