सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले की बौंली पंचायत समिति क्षेत्र में जारी मतदान के दौरान माहौल उस समय संवेदनशील हो गया जब बडागांव सरवर के समीप कुछ लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला कर दिया। घटना में पंचायत समिति के वार्ड 13 का कांग्रेस प्रत्याशी देवा गुर्जर घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए सीएचसी बौंली पर भर्ती करवाया गया है। घायल कांग्रेस प्रत्याशी के मुताबिक वह बडागांव सरवर जा रहा था ,
इसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडो व पत्थरों से हमला कर दिया , जिसमे एक बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गयी, साथ ही प्रत्याशी के सिर व पीठ पर चोंट लग गयी । बहरहाल प्रत्याशी का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं घटना स्थल क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है।



0 टिप्पणियाँ