झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत

हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज झालावाड़ में बाइक रैली का आयोजन किया गया, शहर के विजयाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल से बाइक रैली को जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान आयोजित एक सादे समारोह में राजकीय स्कूल परिसर में मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर खिलाड़ियों खेल प्रशिक्षकों व गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की, इस दौरान जिला कलेक्टर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई खेल प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया, तो वहीं कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने नई पीढ़ी को अधिक से अधिक खेल से जोड़कर शारीरिक व मानसिक विकास करने का आह्वान किया, इस दौरान विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि व खिलाड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।