सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट।
टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया आज शनिवार को सवाई माधोपुर के दौरे है । इस दौरान सांसद जौनापुरिया ने जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में पौधारोपण कर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का संदेश दिया । सांसद ने बताया कि उनके द्वारा स्वयं के खर्च पर आंध्रप्रदेश से 450 कोनो कार्पस के पेड़ मंगाए गए है और कार्यकर्ताओं एंव प्रशासन के सहियोग से जिला खेल स्टेडियम में पौधरोपण किया गया है । इस दौरान जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के आग्रह पर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जिला खेल स्टेडियम में सांसद कोटे से ट्यूवेल लगाने ,प्रवेश द्वार बनाने एंव मुख्य द्वार से ट्रेक तक सीसी रोड का निर्माण करवाने की घोषणा की । इस दौरान सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में फैल साबित हो रहे है ,खेल के क्षेत्र में पद रिक्त पड़े है । सवाई माधोपुर में भी खेल अधिकारी का पद रिक्त होने से खिलाड़ियों को खेल स्टेडियम का समुचित लाभ नही मिल पा रहा है । सांसद ने कहा कि खेल स्टेडियम की व्यवस्थाए सुचारू करने के लिए उनके द्वारा अपने स्तर पर प्रयास किये जाएंगे ।


0 टिप्पणियाँ